उदयपुर कराटे महासंघ की कार्यकारिणी का गठन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

हरीश संावरिया अध्यक्ष,संजू सिंह महासचिव बनें
उदयपुर। उदयपुर डिस्ट्रिक्ट कराटे महासंघ की नवीन कार्यकारिणी का आज व्यवसायी तपन शर्मा के आतिथ्य में नवीन गठन किया गया। जिसमें आगामी सत्र 2024-25 के लिए अध्यक्ष पद पर हरीश कुमार सांवरिया, महासचिव संजू सिंह का निर्वाचन किया गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नीलमणि पंवार,संयुक्त सचिव किशन सोनवाल, कोषाध्यक्ष  पंकज चौधरी,तकनीकी निदेशक ललित वैरागी,आशीष शर्मा,राजू सेन,हेमन्त लोहार, मानसी मेनारिया,ईशान वैष्णव,हर्षित मेनारिया को शामिल किया गया। इस अवसर पर राजस्थान कराटे संघ के महासचिव शिहान अनिल कल्याण ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान आगामी 14 अप्रैल को जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता करवाए जाने का निर्णय लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!