पुष्प बाल मेले का आयोजन कल

उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान द्वारा श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट के तत्वधान में भुवाणा रोड़ स्थित देवेंद्र धाम में रविवार 5 नवम्बर को महाश्रमणी पुष्पवती जी मां सा की जयंती एवं बाल दिवस के उपलक्ष पर पुष्प बाल मेले का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति से श्रेयांश सिंघवी ने बताया कि समाज के हर आयु के व्यक्ति को एक प्लेटफार्म पर लाने एवम सामाजिक माहोल को खुशनुमा बनाने के लिए श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट द्वारा पुष्प बाल मेले की दो वर्षाे पूर्व शुरुआत की गई है।
जय सिंघवी ने बताया कि पिछले वर्ष मेले रूपी इस परिवारिक आयोजन में 3000 से  मेलार्थियों ने भाग लिया एवं 40 से अधिक स्टॉल्स लगायी गई थी। अर्पित बडाला ने बताया कि इस बार यह आयोजन रविवार, 5 नवंबर को सुबह 10 से साय 6 बजे तक होगा जिसमें गेम्स,शॉपिंग एवम खाने पीने की स्टॉल्स होगी।
हर्षित सिंघवी ने मेले के नियमांे का उल्लेख करते हुए बताया कि मेले में खाने के स्टॉल्स पर जमीकंद के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होगा एवम सूर्यास्त के साथ साथ मेला  समापन की ओर अग्रसर होगा।
श्री देवेंद्र महिला मंडल की अध्यक्ष रेखा चोरडिया ने बताया कि मेले में छोटे बच्चो के लिए एक मिनिट प्रतियोगिता और स्मार्ट बेबी फोटेा बूथ प्रतियोगिता का भी आयोजन रहेगा।
श्री ब्राह्मी महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू मेहता ने कहा कि हर बार की तरह साय 4 बजे इस बार भी हाउजी का आयोजन रखा गया है जो महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।
ट्रस्ट की कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती रजनी डांगी ने बताया कि पुष्प बाल मेले का आयोजन श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट के तत्वधान में जैनाचार्य देवेंद्र युवक मंडल द्वारा  किया जा रहा है, जिसमंे श्री देवेंद्र महिला मंडल एवम श्री ब्राह्मी महिला मंडल का पुर्णतया सहयोग रहता है। आयोजन समिति से गर्वित सिसोदिया ने कहा कि यह मेला पूर्णतया पारिवारीक है। उन्होंने आमजन का आव्हान किया कि वे इस मेले में पूरे परिवार ,मित्र गण एवम बच्चो के साथ  भाग लेकर  इस का भरपूर आनंद उठाएं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!