भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती,जनजाति गौरव दिवस पर पुष्पांजलि

उदयपुर दिनांक 15 नवंबर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा की तस्वीर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पटेल सर्कल पर पुष्पांजलि की गई।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपालसिंह राठौड़ ने पुष्पांजलि के अवसर पर कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के रांची के उलीहातू गांव में हुआ था। वे एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी,समाज सुधारक और आदिवासियों के मसीहा थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया और आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। 9 जून 1900 को मात्र 25 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई। जब मिशनरी स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के समय उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था इस दौरान आदिवासी संस्कृति के शोषण को महसूस करने लगे तो उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और ब्रिटिश नीतियों और जमींदारों के शोषण के खिलाफ उन्होंने ‘उलगुलान’ नामक एक आंदोलन शुरू किया, जिसका उद्देश्य आदिवासियों को उनके भूमि और पारंपरिक अधिकारों के लिए संगठित करना था। बिरसा मुंडा के 1899 में उनके आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और 9 जून 1900 को रांची जेल में उनकी मृत्यु हो गई। आदिवासी समाज उन्हें धरती आबा (पृथ्वी के पिता) के रूप में पूजते हैं। प्रधानमंत्री ने बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को भारत में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है।
जिला महामंत्री देवीलाल सालवी अवगत कराया कि पार्टी कार्यालय पर भगवान बिरसा मुंडा जी को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सभी पदाधिकारी राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम जिसे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा संबोधित करेंगे के लिए डूंगरपुर के लिए प्रस्थान किया।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ सीमा चंपावत ने बताया कि पुष्पांजलि कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा,शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष देहात भंवरसिंह पंवार, पूर्व उप महापौर लोकेश द्विवेदी,जिला महामंत्री देवीलाल सालवी,पंकज बोराणा,जिला उपाध्यक्ष शम्भू गमेती, जिला मंत्री अशोक शर्मा,संतोष मीणा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, मण्डल अध्यक्ष कन्हैया वैष्णव, महेश गोस्वामी,अमृत मेनारिया,मोहन पटेल, मोहन मीणा,सुनील चौधरी, जिला प्रवक्ता दूदाराम पटेल,मंडल महामंत्री गजेंद्र अग्रवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!