रोटरी क्लब मींरा की बैठक में हुआ फ्लैग एक्सचेंज

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर मींरा की ओर से पूर्वाध्यक्ष डॉ. सीमा सिंह ने मालिबू रेस्तंरा में रोटरी फेलोशिप मीटिंग का अयेाजन किया गया जिसमें दो क्लबों के बीच फ्लैग एक्सचेंज किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्याओं ने विजिटिंग रोटेरियन्स डॉ. अंजना मैत्रा और अन्य रोटरी सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर क्लब ऑफ राउरकेला स्टील सिटी, उड़ीसा जिला 3261 से सुचिस्मिता बिस्वास,डीजी निर्मल कुणावत, प्रथम महिला आशा कुणावत, पीडीजी निर्मल सिंघवी, श्रीमती वीणा सिंघवी, एजी योगेश पगारिया, एजी कमलेश के साथ उदयपुर के विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष और सचिव और रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या से सदस्य मौजूद थे। सभी ने साथ मिलकर मित्रता और सद्भाव का एक मजबूत वैश्विक नेटवर्क बनानें पर सहमत हुये।
बैठक में भाग लेने वाले क्लबों में रोटरी क्लब उदयपुर, रोटरी क्लब मीरा, रोटरी क्लब युवा, रोटरी क्लब मेवाड़, रोटरी क्लब उदय, रोटरी क्लब मेवाड़, रोटरी क्लब उदयम, रोटरी क्लब अशोका, रोटरैक्ट क्लब ऐश्वर्या शामिल थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!