उदयपुर, 29 नवम्बर(ब्यूरो): मावठ की जोरादार बारिश के बाद छाए कोहरा तथा धुंध के चलते बुधवार को कम दृश्यता के चलते उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पांच उड़ान प्रभावित हुईं।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दृश्यता महज एक हजार मीटर तक रह गई थी। जिसके चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उदयपुर के डबोक सिाित हवाई अड्डा भी कोहरे के आगोश में लिपटा था। जिसके चलते रूटीन की पांच फ्लाइट प्रभावित हुई। इसके चलते यह तय समय से दो से तीन घंटे देरी से उड़ान भर पाईं।
हवाई अड्डे से मिली जानकारी के अनुसार सुह आठ से दस बजे के बीच संचालित होने वाली उड़ानें उदयपुर से दिल्ली, जयपुर, भोपाल तथा मुंबई की थी। सुबह साढ़े दस बजे बाद मौसम साफ होने तथा दृश्यता में सुधार आने पर विमानों को उड़ान तथा उतरने की अनुमति मिल पाई। इसके चलते यात्रियों को असुविधा भी हुई।
कम दृश्यता के चलते उदयपुर एयरपोर्ट पर बाधित हुई पांच उड़ान
