भीलवाड़ा में यूपी और एमपी के पांच फर्जी पत्रकार गिरफ्तार

सर्वे के नाम पर ग्रामीणो से ले रहे थे आधार एवं मोबाइल नम्बर
उदयपुर, 17 नवम्बर(ब्यूरो): भीलवाड़ा जिले की करेड़ा थाना पुलिस ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव-2023 में चुनावी सर्वे के नाम पर ग्रामीणों से आधार एवं मोबाईल नम्बर लेने पर मध्यप्रदेश एवं उतरप्रदेश के पांच फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार किडीमाल ग्राम के ग्रामीणों ने अभय कमांड सेन्टर को सूचना दी कि पांच संदिग्ध युवक जो अपने—आप को पत्रकार बता रहे है,चुनावी सर्वे के नाम पर ग्रामीणों से उनके आधार एवं मोबाइल नम्बर जबरदस्ती ले रहे हैं। अभय कमांड सेन्टर की सूचना पर किडीमाल पहुंचे करेड़ा थाने के हैड कांस्टेबल जगदीश लाल, कांस्टेबल सुनील व चालक कैलाश चन्द्र ने उतरप्रदेश के बांदा जिले निवासी पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र पाल सिंह, विपिन कुमार पुत्र छत्रपाल सिंह, बलराम पुत्र प्यारेलाल, जयप्रकाश पुत्र बाबूलाल व मध्यप्रदेश के इन्द्रागलानी निवासी शुभम पुत्र हरि सिंह को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से मोबाइल बरामद किये है। पुलिस ने इनसे आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर पूछने का कारण पूछा तो उनमें से कोई भी संतोषप्रद जवाब नही दे पाए। इसके विपरीत उन्होंने पत्रकार होने की धोंस भी पुलिस के सामने जमाई, बल्कि अभद्रता करने लगे। पुलिस ने जब उनसे चुनावी सर्वे कराए जाने की अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे तो वे उत्तेजित होने लगे। जिसके बाद पुलिस ने सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!