उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय की सामुदायिक विज्ञान एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय के खाद्य एवं पोषण विभाग में “श्री अन्न पोषण एवं आजीवीका सुरक्षा हेतु” विषय पर पांच दिवसीय ट्रेनिंग सोमवार से प्रारंभ हुई । ट्रेनिंग के उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता डॉक्टर पीके सिंह ने की, डॉ विनीता कुमारी, उपनिदेशक राष्ट्रीय कृषि विस्तार एवं प्रबंध संस्थान जिसे मैनेज के नाम से भी जाना जाता है, हैदराबाद ने मैनेज पर प्रकाश डाला। पांच दिवसीय ट्रेनिंग की कोर्स डायरेक्टर, प्रो रेनू मोगरा ने ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में बताया। प्रथम तकनीकी सत्र में डॉक्टर संघप्पा, वैज्ञानिक भारतीय मिलेट अनुसंधान केंद्र ने श्री अन्न पोषण सुरक्षा के संदर्भ में विषय पर व्याख्यान दिया ।द्वितीय सत्र में प्रो रेनू मोगरा ने श्री अन्न एवं कुपोषण पर व्याख्यान दिया । हेमलता शर्मा, प्रमुख अन्वेषक, AICRP ने ज्वार प्रसंस्करण एवं पोषण के बारे में बताया ।अंत में प्रशिक्षण आर्थियों ने महाराणा प्रताप कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की मिलेट वाटिका एवं जैविक फॉर्म का भ्रमण किया। ट्रेनिंग के दूसरे दिन पूर्व अनुसंधान निदेशक डॉक्टर एस आर मालू ने पोषण सुरक्षा, चुनौतियां, पारंपरिक खाद्य व्यवस्था एवं खेती प्रसंस्करण तथा वितरण पर व्याख्यान दिया। डॉ एस.के .जैन विभागअध्यक्ष खाद्य प्रसंस्करण एवं तकनीकी ने प्राथमिक एवं द्वितीय प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग एवं लेबलिंग पर प्रकाश डाला । द्वितीय सत्र में डॉक्टर रीटा रघुवंशी पूर्व अधिष्ठाता एवं प्रोफेसर गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय उत्तराखंड ने मुख्य धारा के श्री अन्न को राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रमों जैसे सार्वजनिक वितरण कार्यक्रम, इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट स्कीम, मिड डे मील योजना आदि कार्यक्रमों में शामिल करने के बारे में बताया कार्यक्रम की आखिरी सत्र में श्री अन्न के मूल्य संवर्धित पदार्थ जैसे राजी कुकीज , ज्वार कुकीज, केक , पिज़्ज़ा बेस , ब्रेड आदि का डेमोंसट्रेशन का प्रदर्शन महाविद्यालय के एक्सपीरियंशियल लर्निंग यूनिट में किया गया। प्रोफेसर सरला लखावत (कोऑर्डिनेटर) ने बताया कि राजस्थान के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड,बिहार आदि के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 25 सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट एवं प्रोफेसर इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं जो की खाद्य विज्ञान एवं पोषण विभाग तथा राष्ट्रीय कृषि विस्तार एवं प्रबंध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही है।
“श्री अन्न पोषण एवं आजीवीका सुरक्षा हेतु” विषय पर पांच दिवसीय ट्रेनिंग प्रारंभ
