तकनीकी सत्रों में आज उद्यमियों को मिलेगी उपयोगी जानकारी
उदयपुर। उदयपुर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री और पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स ऑफ़ इंडस्ट्री’ द्वारा यूसीसीआई में पांच दिवसीय राजस्थान ट्रेड एक्सपो दूसरे ही परवान पर चढ़ता दिखा और वहां पर शहर वासियों की काफी भीड़ देखने को मिली। वहां पर लगी कोई भी स्टॉल ऐसे नहीं थी जो सुनी पड़ी हो। हर स्टॉल पर लोगों की चहल कदमी और वहां के उत्पादों के बारे में जानकारी लेते हुए लोग दिखाई दिए।
यूसीसीआई अध्यक्ष मांगीलाल लुणावत एवं पीएचडीसीसीआई के राजस्थान प्रमुख आर.क.ेगुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर ढाई बजे यूसीसीआई के महासचिव पवन तलेसरा स्वगत उद्बरेान देंगे। इसके बाद उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स समिति के अध्यक्ष कपिल सुराणा जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक शैलेन्द्र सिंह,उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त आयुक्त पी.एन.शर्मा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। सोनाली बायोगैस प्रा.लि.के निदेशक शबरीक दास कश्यप बायोगैस में एमएसएमई के लिये व्यवसायिक अवसरों पर संबोधन देंगे। एमएसएमई के लिये क्रेडिट फेसिलिटी पर यस बैंक लि. के रामसिंह यादव व इण्डियन फिनेन्स मशीन के देवनारायण माली जानकारी देंगे।
उन्होंने बताया कि आज जेल बैण्ड द्वारा दी गई धमाकेदार प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। जेल प्रशासन द्वारा कैदियों के लिये चलाये जा रहे प्रोजेक्ट झरिया को भी यहंा पर प्रमोट किया जा रहा है।
इन सब के बीच में जिस पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई वह स्टॉल थी मिल्को मिक्स। यहां पर हर उत्पाद के पाउडर मिल रहे थे वह भी हर पैकिंग में। इस पाउडर वाली स्टॉल पर लोगों की भीड़ होने की खास वजह यह थी कि इस पर वह उत्पादन मिल रहे थे जो गर्मियों में लोग खूब पसंद करते हैं उनमें आइसक्रीम, मिल्क शेक और फालूदा शामिल है।
गर्मी में आइसक्रीम लोगों को खूब पसंद आती है। उनके पास आइसक्रीम बनाने का पाउडर है जिसे एक गिलास दूध में एक चम्मच पाऊडर डालकर फ्रिज में रख दें आधे घंटे बाद आपको आइसक्रीम तैयार मिलेगी। वह पाउडर मीठा होता है इसलिए उसमें शक्कर मिलने की आवश्यकता नहीं पड़ती। जिस दूध में वह पाउडर डाला जाना है उस दूध को पहले गर्म करके उबालना पड़ता है उसके बाद जब वह ठंडा हो जाए उसमें जितनी अपने को आइसक्रीम चाहिए उसे हिसाब से उसमें पाउडर मिलाकर उसे हिलाना पड़ता है और फ्रिज में आधा घंटा रखने के बाद वो आइसक्रीम बन जाती है।
इसी तरह से फालूदा भी बनाया जाता है। फालूदा और मिल्क शेक बनाने का पाउडर भी उनके पास है। जो दूध या पानी में उसे पाउडर को मिला करके फ्रिज में रखकर उसे ठंडा करना पड़ता है और आधे घंटे बाद मिल्क शेक या फालूदा तैयार हो जाता है। जो भी कस्टमर उनके स्टाल पर आते हैं उन्हें वह लाइव डेमो बात कर किस तरह से यह बनाए जाते हैं उनको दिखाया जाता है। जब यह उत्पाद ग्राहकों की समझ में आ जाते हैं तो वह उन्हें खरीद कर ले जा रहे हैं। आइसक्रीम मिल्क शेक और फालूदा बनाने का पैकिंग में उपलब्ध यह एक साल तक खराब नहीं होने का भी दावा किया गया है।
इस स्टॉल पर रबड़ी, केसर पिस्ता, कुल्फी, बटर, बनाना मैंगो, राजभोग रोज मिक्स फ्रूट्स शेक, कॉफी कैप कॉइन शेख, रेड वेलवेट शेक, बेल्जियम व्हाइट चॉकलेट शेक शामिल हैं।
इनके साथ ही ऑल इन वन मसाला में चिकन बटर मिक्स क्रंची ऑल इन वन वेज क्रंची ऑल इन वन नॉन वेज मिनट गार्लिक चटनी और पुदीना चटनी शामिल है। आयुर्वेद हर्बल टी के अंदर गिलोय हनी, अर्जुन लेमन टी हनी लेमन टी, लेमन टी, जिंजर लेमन टी लोगों को खूब पसंद आ रही है।
पाच दिवसीय राजस्थान इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो दूसरे ही दिन चढा परवान पर
