पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न

उदयपुर। स्वामी शरणम् शिक्षण संस्थान के अन्तर्गत संचालित एस. एस. कॉलेज ऑफ एज्यूकेशन, उमरड़ा, उदयपुर का पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण गुजरात में सम्पन्न हुआ।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. सुभाष राजक ने बताया कि महाविद्यालय की छात्राध्यापिकाओं को शैक्षणिक भ्रमण के अन्तर्गत पांच दिनों के लिये गुजरात ले जाया गया। इसके अन्तर्गत छात्राध्यापिकाओं को सालंगपुर में कष्ट भंजन बालाजी के दर्शन किये एवं गौशाला का अवलोकन किया।
द्वारका में द्वारकाधीश के दर्शन किये एवं द्वारका एवं माधवपुर के बीच में समुद्र की लहरों का आनन्द लिया, बेट द्वारका, सोमनाथ ज्योतीर्लिंग, जूनागढ़ गिरनार जी, चोटीला माता के दर्षनों का लाभ लिया जुनागढ में जू पार्क में छात्राध्यापिकाओं ने तरह तरह के वन्य जीवों का अवलोकन किया। छात्राध्यापिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की मनमोहक प्रस्तुतियॉ दी। कार्यक्रम के अन्तीम दिन छात्राध्यापिकाओ ने अपने अनुभव सभी के साथ सांझा किये एवं महाविद्यालय के निदेषक श्रीमान सुभाष राजक, संस्थान की सचिव श्रीमती ईना राजक एवं संस्थान के कोषाध्यक्ष दिग्विजय राजक, शिव प्रसन्न सिंह दहिया, पूर्णेश कोठारी, श्रीमती अनुराधा गौड़ का शैक्षणिक भ्रमण के सफल संचालन हेतु आभार प्रदर्शित किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!