उदयपुर। उदयपुर मार्शल आर्ट्स अकादमी के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ी ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी किकबॉक्सिंग चौंपियनशिप में भाग लेने के लिए मेरठ स्थित सुभारती विश्वविद्यालय पहुंचे हैं। ये सभी खिलाड़ी 21 से 25 मार्च तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे है।
एकेडमी के निदेशक सेंसेई पंकज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित खिलाड़ियों में भावेश चौधरी, करण मेनारिया, बंसी पारगी, सुजल मेघवाल और दिविज सोलंकी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं और प्रतियोगिता में सभी से उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।
सेंसेई चौधरी ने कहा कि यह एकेडमी के लिए गर्व की बात है कि एकेडमी के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने जा रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे पदक जीतकर प्रदेश और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
पांच दिवसीय ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू, उदयपुर मार्शल आर्ट्स एकेडमी के पांच खिलाड़ी ले रहे भाग
