पोलिंग पार्टियों का द्वितीय प्रशिक्षण आज से, चारों विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 5200 कार्मिक करेंगे मतदान
चुनाव ड्यूटी वाले पुलिसकर्मी और होमगार्ड्स 19 नवम्बर को डालेंगे वोट
डूंगरपुर, 17 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के तहत जिले की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव ड्यूटी वाले कार्मिकों का पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमेन्द्र नागर ने बताया कि 19 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक जिले के समस्त पुलिस कार्मिक एवं होमगार्ड्स का मतदान पुलिस लाइन, डूंगरपुर, 22 व 23 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक जिले के निर्वाचन ड्यूटी से संबंधित समस्त वाहन चालकध्क्लीनर का मतदान राजकीय एसबीपी कॉलेज, डूंगरपुर तथा 24 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से अंतिम रवानगी तक जिले के निर्वाचन से संबंधित पोस्टल बैलेट मतदान से शेष रहे समस्त कार्मिकों का मतदान राजकीय एसबीपी कॉलेज, डूंगरपुर में कराया जाएगा।
प्रशिक्षण स्थल पर ही शत-प्रतिशत मतदान करें- जिला निर्वाचन अधिकारी
डाक मतपत्र प्रकोष्ठ प्रभारी हितेश जोशी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के तहत गठित पोलिंग पार्टियों का द्वितीय प्रशिक्षण 18 नवम्बर, शनिवार से जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के मुख्यालय पर प्रारंभ होगा। 22 नवम्बर तक चलने वाले द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान पोलिंग पार्टी में शामिल 5200 राजकीय अधिकारी-कर्मचारी को प्रशिक्षण स्थल पर ही पूर्व में जारी किए गए फॉर्म-12 के आधार पर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करवाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टियों से द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान ही अपने मतदान का प्रयोग करने की अपील की है। उन्होंने सभी मतदान कर्मियों से चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान पोस्टल बैलेट से मतदान करने का आह्वान किया है।
कार्मिकों के मतदान के लिए बनेंगे सुविधा केंद्र
चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों के लिए फेसिलिटेशन सेंटर (सुविधा केंद्र) बनाए जाएंगे। इन सुविधा केन्द्रों के लिए प्रत्येक विधानसभावार एक-एक काउण्टर तथा अन्य जिले के लिए एक काउण्डर स्थापित किया जाएगा, जिस पर विधानसभावार आवश्यक कार्मिकों (मय राजपत्रित अधिकारी उनके पद के मोहर के साथ) की नियुक्तियां की जाने के निर्देश दिए हैं। मतदान में प्रयुक्त होने वाले पोस्टल बैलेट को रिटर्निंग कार्यालय से मतदान केन्द्र स्थल तक एवं मतदान की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद पुनः स्ट्रोंग रूम में जमा कराने के लिए निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल एवं निर्देशानुसार कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। मतदान स्थल पर आवश्यक टेन्ट, मतपेटी स्थानीय कार्यालय में उपलब्ध करवा दी जाएगी तथा शेष सामग्री यथा वोटिंग कम्पार्टमेन्ट, वीडियोग्राफर, पेन, गोंद इत्यादि सामग्री अपने कार्मिकों के साथ भिजवाने के निर्देश दिए हैं।
पहले खुद निभाएंगे लोकतंत्र की जिम्मेदारी, फिर करवाएंगे मतदान
