कूलर के गोदाम लगी आग मौके पर पहुंची फायर कंट्रोल टीम आग पर पाया काबू

उदयपुर, 22 मार्च। नगर निगम के अशोकनगर फायर कंट्रोल रूम पर न्यू भुपालपुरा सीपीएस स्कुल के सामने कूलर के गोदाम में आग लगने की सूचना मिलने पर निगम के अशोकनगर, पुरोहितों की मादड़ी, सुन्दरवास एवं चेतक अग्निशमन केंद्र से फायर वाहनों को मय टीम रवाना किया गया।
निगम के अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने बताया कि मौके पर फायर टीम के पहुंचने पर मेजर फायर कॉल होने से टीम द्वारा फायर कंट्रोल रूम को सूचना पश्चात निगम के अन्य तीनों अग्निशमन केंद्र से कुल 7 फायर वाहनों को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद लगभग 15 ट्रिप डालकर आग पर काबू पाया गया। साथ ही मौके पर खड़ें दुपहिया व चौपहिया वाहनों को भी जलने से बचाया गया। इस अवसर पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी शिवराम मीणा एवं समस्त फायर टीम द्वारा लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन टीम की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने एवं पास से स्थित मकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में आग को फैलने से रोककर किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बचा लिया गया।

राजकीय महिला चिकित्सालय का समय 1 अप्रेल से बदलेगा
उदयपुर, 22 मार्च। शहर के पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय के ओपीडी में रोगियों को देखने का समय 1 अप्रेल से परिवर्तित रहेगा। निर्देशानुसार 1 अप्रेल से 30 सितंबर तक चिकित्सालय का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक तथा रविवार व राजपत्रित अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!