वंचित बच्चों को दिखायी फिल्म,फिल्म देख कर रोमांचित हुए बच्चें

उदयपुर। उदयपुर यूनाइटेड लेडीज सर्कल-171 व उदयपुर यूनाइटेड राउंड टेबल 234
ने आज एफटीई स्कूल सुखेर और सापेटिया क्षेत्र के 100 वंचित बच्चों को सेलिब्रेशन मॉल स्थित पीवीआर थियेटर में फिल्म योद्धा दिखायी। फिल्म देखकर रोमांचित हुए।
बच्चों ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में अब तक इतने बड़े थियेटर में कोई फिल्म नहीं देखी थी। उदयपुर यूनाइटेड लेडीज सर्कल-171 की चेयरपर्सन स्वाती श्रीमाली ने बताया कि दोनों क्लबों ने मिलकर समाज के वंचित बच्चों को फिल्म दिखानें का निर्णय लिया ताकि वे बच्चें भी जीवन में खुशियां पा सकें। इस अवसर पर साक्षी, नेहा, गरिमा, स्वाति जैन, पुनित बाबेल, अविरल जैन मौजूद थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!