फतहनगर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी के प्रयासों से फतहनगर का रेलवे स्टेशन अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है। इस योजना में सर्व सुविधाएं मुहैया करवाने को लेकर 18.85 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। इसका काम भी शुरू हो चुका है। हालांकि प्रधानमंत्री औपचारिक तौर पर 26 फरवरी को इसका शिलान्यास करने वाले हैं।
योजना में स्टेशन पर कई काम होने वाले हैं। सबसे बड़ा काम यहां का प्लेटफार्म नं. दो है जो वर्षों से कच्चा एवं उबड़ खाबड़ था तथा इसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। प्लेटफार्म का काम तेजी के साथ चल रहा है। बताया गया कि ग्राउण्ड फ्लोर पर टिकिट काउंटर,बेटरी रूम,पेनल रूम,आईपीएस रूम,वेटिंग रूम,टीसी रूम एवं स्टोर होंगे जबकि प्रथम तल पर फुड कोर्ट,किचन,रिटेल शाॅप आदि होंगे। प्लेटफार्म नं. दो 600 मीटर का बनाया जा रहा है जिस पर पांच शैल्टर शैड लगाए जाऐंगे। जल सुविधा के लिए एक 1.25 लाख लीटर क्षमता की टंकी भी बनाई जा रही है। 12 मीटर चैड़ा फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा जिससे लोगों को एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने में कोई दिक्कत नहीं हों। निर्माणाधीन भवन में लिफ्ट का प्रावधान भी है। इसके अलावा सुलभ शौचालय समेत छोटी मोटी कई सुविधाएं होगी जिससे रेल यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हों।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को अमृत भारत योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का करेंगे वर्चुअली शिलान्यास एवं उद्घाटन – सीपी जोशी
संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ का 1 स्टेशन और 6 रोड़ ओवर ब्रिज/अंडरपास शामिल – सीपी जोशी
राजस्थान में 53 हजार करोड के कार्य प्रगति पर, बजट 2024-25 में 9782 करोड़ रूपये का हुआ रिकॉर्ड आवंटन – सीपी जोशी*
राजस्थान को रेलवे विकास कार्यों की सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार – सीपी जोशी
फतहनगर । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी प्रातः 10 बजे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का वर्चुअली शिलान्यास/उद्घाटन कर राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ़ का एक स्टेशन और 6 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास शामिल है।
चित्तौड़गढ़ लोकसभा में एल.एच.एस. राजगढ़ फाटक(बेंगु) ताम्रवती नगरी(चित्तौड़गढ़) में अंडरपास , तथा फतहनगर (मावली) के नवीन स्टेशन व अंडरपास कार्यक्रम होंगे। इस दौरान सीपी जोशी भी अपने संसदीय क्षेत्र में रहेंगे, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन की भी उपस्थिति रहेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने राजस्थान को दी गई रेलवे सौगातों के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में रेल सेवाओं और बुनियादी ढ़ांचे को उन्नत करने के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान समय में राजस्थान में 53 हजार करोड़ से अधिक के कार्य प्रगति पर है। साथ ही 2024-25 के बजट में राजस्थान को रिकॉर्ड 9782 करोड रूपये की सौगात दी है। प्रदेश के 85 रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशनों के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है।