उदयपुर। श्री विशाल बावा से औपचारिक भेंट कर रतन मोहन शर्मा ने लिया श्री विशाल बावा का आशीर्वाद…… पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्री नाथ जी की हवेली में शनिवार को मेवाती घराने के हवेली संगीत के प्रसिद्ध गायक एवं स्व. संगीत मार्तंड पंडित जसराज जी के भांजे पंडित रतन मोहन शर्मा ने श्रीजी प्रभु की राजभोग की झांकी के दर्शन किए एवं ततपश्चात गो.ची.105 श्री विशाल जी ( श्री भूपेश कुमार जी)बावा से औपचारिक भेंट कर विशेष रूप से हवेली संगीत पर चर्चा की तथा हवेली संगीत को युवा पीढ़ी से जोड़ने एवं इसको विश्व विख्यात बनाने के लिए विशेष रूप से चर्चा की तथा नाथद्वारा में हवेली संगीत की सेवा में अपना योगदान देने के लिए अपनी इच्छा जाहिर की! इस अवसर पर श्री विशाल बावा ने रतन मोहन शर्मा का ऊपरना ओढ़ा एवं प्रसाद प्रदान कर समाधान किया तथा अपना आशीर्वाद प्रदान किया! प.रतन मोहन शर्मा मेवाती घराने की छठी पीढ़ी के श्रेष्ठ कलाकार और भारत के “बादशाह-ए-तराना” के नाम से जाने जाते हैं। यह उपाधि उन्हें हैदराबाद के निजाम ने प्रदान की और तब से भारतीय शास्त्रीय जगत में पंडित रत्न मोहन शर्मा अपनी अलग पहचान कायम किए हुए हैं।
संगीत मार्तंड पंडित जसराज के भांजे पंडित रत्न मोहन शर्मा, मेवाती घराने की धरोहर और विरासत को संभाले हुए युवा वर्ग में भारतीय शास्त्रीय संगीत और हवेली संगीत के प्रचार के उद्देश्य की तरफ कार्य करने में लगे हुए हैं।
इसी क्रम में उन्होंने पंडित जसराज म्यूजिक फाउंडेशन स्कूल की भी स्थापना की है जहां पर कई नए कलाकार भारतीय शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ले रहे हैं।
पंडित शर्मा ने अब तक कई सम्मान प्राप्त किए हैं जिसमें “राजस्थान गौरव” भी एक है। हाल ही में पंडित शर्मा ने गृहमंत्री अमित शाह जी से भी औपचारिक भेंट करके उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत और मेवाती घराने के योगदान के बारे में बताया।
पंडित शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान नाथद्वारा में हवेली संगीत और शास्त्रीय संगीत की वर्कशॉप आयोजित करने की मंशा जाहिर की जिसमें हवेली संगीत और पुष्टिमार्गीय पदों को गाने और समझने को सरलता से सिखाया जाएगा।
