उदयपुर। श्री देवेंद्र धाम ट्रस्ट की ओर से देवेन्द्र धाम में आज पुष्प बाल मेला आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों, बड़ों, पुरूष एवं महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यकारी अध्यक्ष रजनी डांगी ने बताया कि महाश्रमणी गुरुनी पुष्पवती मां सा के जन्म जयंती एवम बाल दिवस के उपलक्ष पर आयोजित इस पुष्प बाल मेले में गेम्स,शॉपिंग,फूड कॉर्नर,बच्चो के लिए वन मिनिट परफॉर्मेंस और स्मार्ट बेबी फोटो बूथ कार्यक्रम आयोजित किये गये। मेले में 46 स्टॉल का सफलतापूर्वक संचालन हुआ। जिसमे होम डेकोर,साज सज़ा के सामान,बैग्स,किड्स बुक्स,मुखवास, आर्टिफिशियल ज्वैलरी ,क्लॉथिंग,दिवाली त्यौहार से जुड़ी सामग्री आदि शहरवासियों ने जमकर लुफ्त उठाया।
मेले का शुभारंभ प्रकाश वर्डिया, शामला राकेश वर्डिया एवम समाज के सभी गणमान्य नागरिकों ं की उपस्थिति में किया गया।
श्रीं देवेंद्र महिला मंडल द्वारा सभी बच्चो को पुरस्कार प्रदान किये गये। महिलाओं के लिए विशेष आकर्षण हाऊसी कार्यक्रम का संचालन श्री ब्राह्मी महिला मंडल द्वारा किया गया।आयोजन समिति से अर्पित बडाला ,हर्षित सिंघवी,कपिल नवेदिया,श्रेयांश सिंघवी,ओजस्वी चपलोत,जय सिंघवी,गर्वित सिसोदिया,रेखा चोरडिया ,रंजना छाजेड़,मंजू मेहता आदि की उपस्थिति रही।
देेवेन्द्र धाम में आयोजित पुष्प बाल मेले में मेलार्थियों ने लिया उत्साह के साथ भाग
