उदयपुर। स्पीड फोर्स कम्पनी ने ग्राहकों को अपने मल्टी ब्रान्ड टूव्हीलर,ईवी स्कूटर एवं कार डिटेलिंग की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु संभाग की पहली फ्रेन्चाईजी दी है। इस कम्पनी के राजस्थान में 50 स्टोर खोल रखे है ताकि ग्राहकों को घर बैठे अपने वाहन की सर्विस के सुविधा मिल सकें।
वे आज सौ फीट माली कोलोनी रोड़ खुले स्पीड फोर्स सर्विस सेन्टर 100 बाइक के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए कम्पनी के धवल पाठक ने बताया कि यहंा पर पहला आउटलेट खोला है। इसके अलावा ग्राहकांे को ऑन रोड़ सर्विस उपलब्ध रहेगी।
स्थानीय फ्रेन्चाईजी के ऑनर अरविन्द राव ने बताया कि ग्राहकों को 3-4 किमीं के दायरे पर वाहन पिक अप एवं ड्राप की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ब्रेक डाउन सर्विस,ऑन रोड़ सर्विस सेवा उपलब्ध रहेगी। यहंा पर ग्राहकों को स्टीम वॉश इन्टीरियर क्लीनिंग,डेश बोर्ड पॉलीशिंग,सिरेमिक कोटिंग,टेफलोन कोटिंग,रेन रिप्लेसमेन्ट ट्रीटमेन्ट के अलावा इंश्योरेंस रिन्यूअल,रोड़ साईड असिसटेन्स ईवी सर्विसिंग की सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर कंम्पनी की ओर से अरूणसिंह,प्रद्युम्नसिंह,मलिक मोहसिन मौजूद थे।
स्पीड फोर्स सर्विस सेन्टर पर मिलेगी मल्टी ब्रान्ड टू-व्हीलर,ईवी एवं कार डिटेलिंग की सुविधा
