साइकिलें पाकर खिले बेटियों के चेहरे – राउमावि मटून में साइकिल वितरण समारोह

उदयपुर, 9 फरवरी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मटून में सोमवार को कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अन्तर्गत सत्र 2025-26 की छात्राओं को साइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान सतीश कुमार व्यास ने की। मुख्य अतिथि उदयपुर ग्रामीण विधायक फुल सिंह माण रहे। समाजसेवी कमलेश शर्मा, सीबीईओ दुर्गेश मेनारिया, समाजसेवी हिम्मतसिंह देवडा, शंकर डांगी, नजर सिंह देवड़ा, गणेश व्यास, मोती लाल व्यास, भंवरसिंह देवडा, ब्रह्मदत्त शर्मा व पंकज पालीवाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। संस्थाप्रधान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय के अभाव-अभियोग से अवगत कराया। विधायक श्री मीणा ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यालय विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। मंच संचालन व्याख्याता विक्रम सिंह देवड़ा ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!