बीसीआई के फाउंडर एंड चैयरमेन मुकेश माधवानी ने बताया कि डॉ. अनुपम गुप्ता को नई दिल्ली चैप्टर का प्रेसिडेंट, सीमा वार्ष्णेय को सेक्रेटरी और प्रमोद धनखड़ को ट्रेज़रर नियुक्त किया गया है। तीनों पदाधिकारियों का कार्यकाल 2 वर्ष के लिए रहेगा।
मुकेश माधवानी ने कहा कि बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल निरंतर अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और अब नई दिल्ली में लॉन्च होकर संगठन ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
बीसीआई का उद्देश्य उद्यमियों, प्रोफेशनल्स और बिजनेस लीडर्स को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे आपसी सहयोग, ज्ञान साझा करने और व्यवसायिक विकास के अवसरों को सशक्त रूप से आगे बढ़ा सकें।
बीसीआई के अंतर्गत बीसीआई अल्फा उदयपुर, बीसीआई उत्सव, बीसीआई जयपुर, बीसीआई अहमदाबाद, बीसीआई निर्माण, बीसीआई युवा और बीसीआई एजुकेशन सक्रिय रुप से संचालित हो रहे हैं। नए वर्ष में संगठन से जुड़े अनुमानित 350 से अधिक सक्रिय सदस्य नियमित रूप से बिजनेस डेवलपमेंट गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।
बीसीआई की नियमित गतिविधियों के तहत प्रत्येक माह वर्कप्लेस विज़िट और आधिकारिक बैठक का आयोजन किया जाता है। इन पहलों के माध्यम से सदस्यों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलता है, संबंध मजबूत होते हैं और सदस्यों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है।
