उदयपुर, 15 अगस्त। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस आबकारी भवन उदयपुर में उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आबकारी आयुक्त अंश दीप ने आबकारी भवन मुख्यालय परिसर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। समारोह में आबकारी निरोधक दल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर एवं सलामी दी गई। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में आबकारी आयुक्त श्री अंश दीप ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अरूण कुमार हसीजा, जिला वित्तिय सलाहकार मंजूबाला जैन, अतिरिक्त निदेशक आईटी श्वेता डामोर, मुख्य लेखाधिकारी जीएल जाट, सहित समस्त अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
आबकारी आयुक्त ने किया ध्वजारोहण
