डीपीएस, उदयपुर के विद्यार्थियों का जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के विद्यार्थियों ने 67 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन कर श्रेष्ठ परिणाम हासिल किए।
अंडर-19 छात्र वर्ग में 4 गुना 100 मीटर रिले दौड में कक्षा ग्यारहवीं के हैदर खिलौनावाला, चक्रवर्ती चारण, कक्षा बारहवीं के राघव शक्तावत एवं अनमोल दशोरा ने रजत पदकीय सफलता हासिल की है। इसी क्रम में 200 मीटर दौड में अनमोल दशोरा तथा चक्रवर्ती चारण ने लम्बी कूद में कांस्य पदक अर्जीत किया। अंडर – 19 छात्रा वर्ग में 200 मीटर दौड में विंध्या राठौड़ ने कांस्य पदक व अंडर – 17 छात्र वर्ग के गोला फेंक में देवांश सैनी ने रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरव दिलाया है। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया व उप प्राचार्य श्री राजेश धाभाई ने सभी विजेता खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों  शुभकामनाएँ को प्रेषित की एवं सभी विजेताओं के आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के उच्चतम प्रदर्षन की कामना की।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!