चित्रांकन म्यूरल आर्ट कैंप में पांच रंगों से बनी उत्कृष्ट कलाकृतियां 

म्यूरल आर्ट सीखने हेतु कलाप्रेमी शीघ्र करवाएं रजिस्ट्रेशन 
उदयपुर, 6 जुलाई 2023। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा शिल्पग्राम के संगम सभागार में चल रहे 15 दिवसीय चित्रांकन म्यूरल आर्ट कैंप के चौथे दिन गुरूवार को कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां अंतिम चरणों में चल रही है। कलाकारों द्वारा तीन-तीन कलाकृतियां बनाई जाएगी।
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि विलुप्त हो रही इस कला को पुनर्जीवित एवं संरक्षित करने हेतु इस आर्ट कैंप में केरल के प्रसिद्ध 21 प्रतिभागी केरला की परंपरागत चित्रकला केरला म्यूरल आर्ट को उकेर रहे हैं। जिसमें पौराणिक कहानियों के आधार पर हिन्दू देवी देवताओ को चित्रित कर रंगों को प्राकृतिक तौर पर तैयार कर इस्तेमाल किया जाता है। तैयार कलाकृतियों की प्रदर्शनी 17 जुलाई को शिल्पग्राम मेें प्रदर्शित की जाएगी।
ये है 21 कलाकार: अनिल अष्टमुडी, रवींद्रन चंदनथोपे, शिबू अनयादि, बिजू आर., अश्वथी अशोक, सरिथा एम. एस., शिबू चान, वसंता कुमारी, प्रभात, राहुल पी.वी., शिबिना, कृष्णा कुमार, राहुल, रंजीत पी., स्नेहा रंजीत, महेश एम.के., सेलिना पी.वी., अनु अमृता, रेम्या ए.के., राज पवि, विमला रंजीत

म्यूरल आर्ट कार्यशाला में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करें
केंद्र की निदेशक श्रीमती किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि दिनांक 10 जुलाई से 14 जुलाई तक पांच दिवसीय म्यूरल आर्ट कार्यशाला का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमे शहर के जिज्ञासु कला प्रेमी निशुल्क इस कला को सीखने के लिए  artworkshopwzcc@gmail.com पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है । इसके अलावा आप वेस्ट जोन कल्चरल सेंटर उदयपुर के फेसबुक पेज पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!