रक्तदान के साथ स्वास्थ्य सेवा की मिसाल, जैन युवा परिषद के शिविर में 60 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

120 लोगों का हेल्थ चेकअप, 40 की आंखों और 25 लोगों के दांतों की हुई जांचकृसभी सेवाएं निःशुल्क

उदयपुर। जैन युवा परिषद् की ओर से महावीर भवन, सेक्टर-14 में चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 60 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। वहीं 120 लोगों का निःशुल्क हेल्थ चेकअप किया गया।
शिविर में डॉ. लाल पैथलैब के सहयोग से 120 समाजजनों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही अलख नयन आई हॉस्पिटल, सेक्टर-14 के सहयोग से 40 लोगों की आंखों की जांच एवं आवश्यक उपचार किया गया। मंत्री डेंटल हॉस्पिटल, सेक्टर-14 के सहयोग से 25 लोगों के दांतों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में सभी चिकित्सा एवं जांच सेवाएं निरूशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
जितेश नागदा ने बताया कि शिविर में समाज के वरिष्ठजन, सेठजी एवं जैन युवा परिषद् के सभी संरक्षक उपस्थित रहे। ग्लोबल महासभा के संस्थापक जमनालाल हपावत तथा महावीर चेरिटेबल के अध्यक्ष भंवरलाल मुंडलिया सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाजजनों को एक ही स्थान पर निरूशुल्क स्वास्थ्य, नेत्र एवं दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना था। रक्तदाताओं एवं शिविर में शामिल समाजजनों ने सेवा कार्य की सराहना की।
इस सफल आयोजन में जैन युवा परिषद् अध्यक्ष जितेंद्र भाई, सचिव भूपेंद्र जी, चिकित्सा सचिव हितेश भाई, मुकेश भाई सहित पूरी जैन युवा परिषद् की कार्यकारिणी ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन की सफलता के लिए सभी संरक्षकों, पदाधिकारियों, चिकित्सकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!