परीक्षा आठवी आज से पाँचवी का मूल्यांकन कल से

उदयपुर-18 फरवरी | पंजीयक बीकानेर के निर्देशानुसार डाइट उद‌यपुर के तत्वावधान में कक्षा 8 की प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा गुरुवार 19 फरवरी से तथा कक्षा 5 का प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन शुक्रवार 20 फरवरी से शुरु होगा।
डाइट प्रिंसीपल शीला काहाल्या के अनुसार इस हेतु उदयपुर तथा सलूम्बर जिले में पाँचवी के 1642 तथा आठवीं के 328 परीक्षा केन्द्र बनाये गए है जहाँ पाँचवी व आठवी के कमशः 62820 तथा 56550 विद्यार्थी भाग लगे।
परीक्षा के जिला प्रभारी अधिकारी सत्यप्रिय ने बताया कि दोनों ज़िलों में पाँचवी के लिए 60 तथा आठवी के लिए 28 संग्रहण एवं मूल्यांकन केन्द्र स्थापित किये गये हैं।
परीक्षा एवं प्रश्न पत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता के लिए सभी परीक्षा केन्द्राधीक्षकों द्वारा प्रश्नपत्र को सम्बन्धित थाना चौकियों में रखवाया जा चुका है।
सत्यप्रिय ने बताया कि पंजीयक के निर्देशानुसार डाइट मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है जहाँ परीक्षा केंद्रों की उपस्थिति एवं अन्य कार्य निष्पादित किये जाएंगे।
परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर परीक्षा संचालन समिति का गठन किया जा चुका है। परीक्षा में नकल की रोकथाम के लिए जिला मुख्यालय पर सीडीईओ, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक (मु०), डाइट प्रिंसीपल तथा वाइस प्रिंसीपल के नेतृत्व में चार उडन दस्तों का गठन भी किया गया है।
परीक्षा का समय प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे तक का रहेगा। पाँचवी में कुल 4 तथा आठवी में 6 प्रश्न पत्र होंगे। पाँचवी का अन्तिम मूल्यांकन 4 मार्च को होगा जबकि 8 वीं की अन्तिम परीक्षा 6 मार्च को होगी।
इस बीच शाला दर्पण पर दोनों कक्षाओं के सत्रांक प्रविष्टि की अन्तिम तिथि 6मार्च रखी गई है।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!