सदस्यों को मतदान अवश्य करें का संकल्प दिलाया
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा आज रोटरी बजाज भवन में दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सदाबहार नगमें गूंजे। समारोह के बीच में क्लब अध्यक्ष गिरीश मेहता द्वारा क्लब की ओर से सभी सदस्यों को 25 नवम्बर को होने वाले मतदान में मतदान अवश्य करें का संकल्प दिलाया गया।
समारोह में गायक विजयसिंह चौहान,अनिल सहित क्लब सदस्यों ने पुरानी फिल्मों के सदाबहार नगमों को अपनी आवाज दे कर कार्यक्रम में चार चंाद लगा दिये। कार्यक्रम की शुरूआत ये शाम मसतानी, मदहोश किये जा… से हुई । उसके बाद पल पल दिल के पास तुम रहती हो….,मेरे सामनें वाली खिड़की पे एक चंाद सा टुकड़ा रहता है…,आने वाला पल जाने वाला है…,मासूम सी कली एक बार यूं मिली…,ओ हंसीनी, मेरी हंसीनी…., शशि कपूर पर फिल्माया गीत लिखे जो खत तुझे,वो तेरी याद में… फिल्म जो जीता कहंी सिकन्दर का गीत पहला नशा, पहला खुमार…कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है….,जैसे गीतों को अपनी सुन्दर आवाज देकर माहौल में गानें का नशा गोल दिया।
कार्यक्रम में क्लब सदस्य दम्पत्तियों ने गानों पर डांस कर इसमें चार चंाद लगा दिये। सचिव एडवोकेट विवेक व्यास, अनिल शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने अनेक फिल्मी गीतों को अपनी आवाज दी।
इससे पूर्व रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष गिरीश मेहता सचिव विवेक व्यास पूर्व प्रांत पाल निर्मल सिंह व न्यायाधिपति हिमांशु राय नागौरी, महेंद्र मेहता, मोहित व्यास व दीपक मेहता आरएसएस एवं मुख्य वनजीव संरक्षक आर के जैन ने दिवाली के पटाखे जलाकर दीपावली समारोह का आग़ाज़ किया।
रोटरी क्लब उदयपुर का दीपावली स्नेहमिलन में गूंजे सदाबहार नगमें
