अनन्त शिवभक्त करेंगे प्रभु महाकालेश्वर के दर्शन

-महाशिवरात्री पर परम्परागत व विधि-विधान से होगी आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर की अर्चना
–  ऑनलाइन भी कर सकेंगे आशुतोष भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन
उदयपुर। प्रदोष के अनूठे संयोग वाला महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को अतिप्राचीन शिवधाम रानी रोड़ पर स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूर्ण श्रद्धा एवं विविध पूजानुष्ठानों के साथ मनाया जाएगा।
सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर न्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के
तत्वाधान में प्रभु महाकालेश्वर की प्रातः 6.30 बजे मंगला आरती व पूजा के बाद 10.30 प्रदोष महापूजा, भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार, भोग, ध्वजपताकाओं का पूजन व आरती की जाएगी। इसके बाद अभिजित मुर्हत 12.15 बजे श्रीगणपति, श्री भैरव, ओगडी माई की धूणी व भोलेनाथजी के समाधि पर ध्वजा चढाई जाएगी।
प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार परम्परागत प्रथा के अनुरूप महादेव का सहस्त्रधारा जलाभिषेक हेागा। इस मौके पर मंदिर के सभाभमण्डप एवं गर्भगृह को सुगन्धित पुष्पों से श्रृंगारित किया जाएगा। भोलेनाथ की मंगला आरती, मध्याह्न आरती एवं सांयकाल को विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना एवं महाआरती की जाएगी। सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि सांय 6.00 बजे गंगाघाट पर महाआरती की जाएगी। रात्रि को चारों पहर की पूजा व परम्परागत रूप से महाकालेश्वर का विभिन्न द्रव्य से रूद्राभिषेक एवं पूजा अर्चना पं. फतहलाल चैबीसा द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों द्वारा दर्शन लाभ लिया जाएगा। महाशिवरात्रि के अवसर पर गौ-सेवा मनोरथ के तहत गायों की पूजा अर्चना कर उन्हें लापसी का भोग धराया गया।
मंदिर प्रशासक दीक्षा भार्गव ने बताया कि दर्शनार्थियों के लिए महिला व पुरूषों के लिए अलग-अलग कतारों से दर्शन की व्यवस्था की गई ताकि सभी भक्तजनों को सुगमता से दर्शन लाभ हो सकेगा। जिसमें रूद्रवाहिणी, रूद्रसेना, महारूद्रमण्डल, ट्रस्ट पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों व गठित समिति के सदस्यों द्वारा व्यवस्था की जायेगी।

सेगारी फलहार वितरण: श्री महाकालेश्वर अन्न यज्ञ सेवा समिति के के.जी.पालीवाल, भंवरलाल पालीवाल ने बताया कि दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण अन्न यज्ञ सेवा समिति की ओर से किया जाएगा जिसकी संपूर्ण व्यवस्था प्रदीप आमेटा, रवि शर्मा, धु्रपद चैहान, रमेश राजपूत, रमेश सोनी, अनिल वानखेडे की देखरेख में रहेगा। विद्युत सज्जा शंकर कुमावत व मनीष कुमावत द्वारा की जा रही है।
समिति सदस्य शेषमल सोनी, अनिल चैधरी, यतीन्द्र दाधीच ने बताया कि इस दिन दर्शनार्थियों के लिए पार्किंग व्यवस्था दुपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए रानीरोड स्थित मार्ग पर रहेगी मंदिर परिसर में वाहनों का प्रवेश निशेध रहेगा। असामाजिक तत्वों से दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रहगी। साथ ही शिवरात्रि पर सुरक्षा व यातायात की व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा की जाएगी।
एडवोकेट महिपाल शर्मा व विनोद शर्मा ने बताया कि दर्शनार्थियों के लिए टेन्ट, छाया, पानी व बेरिकेट की व्यवस्था महिला-पुरूष के लिए अलग-अलग की गई। सभी समितियों द्वारा व्यवस्थाओं को पूर्ण रूप से सुव्यवस्थित ढंग से किया गया जिससे महाशिवरा़ित्र पर्व का आयोजन भव्य रूप से हो सकेगा।
महाकालेश्वर मंदिर की अधिकृत वेब साईट जारी: प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि महाशिवरात्री महोत्सव व 25वीं रजत महोत्सव के तहत् प्रन्यास द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर की अधिकृत वेबसाईटwww.mahakaaludaipur.comएवं mahakaaldarshanudaipur यू ट्यब चैनल लाॅंच प्रन्यास पदाधिकारी एवं शिवभक्तों के संग सांयकाल जारी की गई। दाधीच ने बताया कि वेब साईट पर महाकालेश्वर के जीवन्त दर्शन  24 घंटे प्रतिदिन शिवभक्त कर पाएंगे। साथ ही शिवभक्त वेब साईट के माध्यम से मंदिर हेतु भेंट इत्यादि देना चाहे तो वह आॅनलाईन भेंट कर सकेंगे।  अधिकृत वेब साईट जारी करने के साथ ही भक्तों का इससे जुड़ने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है और भक्गतगण उत्साह के मोबाईल के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा जुड़ रहे है।
महाशिवरात्री पर मंदिर में जन सैलाब उमड़ता है इसे देखते हुए यह पहल प्रन्यास द्वारा की गई जिससे जो भक्तगण किसी कारणवश मंदिर में उपस्थित न हो सकेंगे वह भी दर्शन लाभ ले सकेंगे।
इस अवसर पर प्रन्यास के रमाकान्त शर्मा, त्रिलोक पालीवाल, इन्दु शेखर व्यास, दीक्षा भार्गव, गोपाल लोहार, राजेश जोशी, राधेश्याम दाधीच, विनोद कुमार शर्मा, यतेन्द्र दाधीच सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
विशेष: महाशिवरात्री महोत्सव के तहत् प्रन्यास द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद सशुल्क मंदिर काउण्टर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था महाशिवरात्री से प्रारंभ की गई है।
आज की बैठक में विनोद कुमार शर्मा, एडवोकेट महिपाल शर्मा, तेजशंकर पालीवाल, रमेश राजपूत, देवकिशन राव, यतेन्द्र दाधीच, भंवरलाल पालीवाल, राधेश्याम दाधीच, चतुर्भज आमेटा, रमेश सोनी, पं.हरीश, आरती जोशी, दिनेश मेहता, राजू सोनी, सुरेन्द्र मेहता, शंकर कुमावत, पुरूषोत्तम जीनगर, कमल चैहान, प्रतिक्षा मेहता, शेषमल सोनी, अनिल चैधरी, लोकेश मेहता, प्रेमलता लोहार, गिरिराज सोनी आदि उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!