MSME द्वारा उद्यमिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों को स्टार्टअप व आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणा

प्लेसमेंट सेल के तहत आयोजन, 200 विद्यार्थियों ने लिया भाग | स्टार्टअप के लिए 50 लाख तक ऋण व 20 लाख तक सहायता की जानकारी

उदयपुर, 18 मार्च। सामुदायिक एवं व्यवहारिक विज्ञान महाविद्यालय, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) द्वारा उद्यमिता उन्मुख कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप, सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराना रहा।

आत्मनिर्भरता पर जोर : अधिष्ठाता डॉ. धृति सोलंकी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को रोजगार के साथ-साथ उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

MSME योजनाओं की जानकारी : मुख्य वक्ता असिस्टेंट डायरेक्टर गणेश एम. ने बताया कि 2-टियर स्कीम के तहत आइडिया आधारित स्टार्टअप को 20 लाख रुपये तक सहायता तथा उद्यम स्थापित करने हेतु 50 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध है। साथ ही PMEGP व अन्य योजनाओं की जानकारी दी।

स्टार्टअप के नए अवसर : उन्होंने इक्विटी फंडिंग, हैकाथॉन और प्रतियोगिताओं को नवाचार बढ़ाने के प्रमुख माध्यम बताया।

एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट में संभावनाएं : उद्यमी अंकित जोधावत ने निर्यात-आयात क्षेत्र में करियर के अवसरों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

नौकरी नहीं, बनें रोजगारदाता : बैंक अधिकारी आर.के. सूद ने युवाओं को उद्यमिता अपनाकर रोजगार सृजक बनने का संदेश दिया।

प्लेसमेंट सेल की पहल : प्रभारी डॉ. कमला महाजनी ने विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने विचारों को व्यवसाय में बदलने के लिए प्रेरित किया।

200 विद्यार्थियों की भागीदारी : कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संचालन डॉ. विशाखा सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन सुमिता मीणा ने किया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!