आपातकालीन सेवा 108, जननी एक्सप्रेस व ममता एक्सप्रेस अत्यावश्यक  सेवा घोषित

आगामी 6 माह तक हड़ताल पर रहेगा प्रतिबंध
उदयपुर, 21 मार्च। राज्य सरकार ने आपातकालीन सेवाओं में हड़ताल से जन स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के मद्देनजर आपातकालीन सेवा 108, जननी एक्सप्रेस 104, ममता एक्सप्रेस तथा 104 चिकित्सा परामर्ष सेवाओं व कॉल सेंटर्स सेवाओं को अत्यावष्यक घोषित करते हुए आगामी 6 माह तक किसी भी प्रकार की हड़ताल को प्रतिबंधित कर दिया है।
गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव की ओर से जारी आदेष में बताया कि राजस्थान अत्यावष्यक सेवाएं अनुरक्षण अधिनियम 1970 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्य सरकार ने तुरंत प्रभाव से 108 आपातकालीन सेवा सहित 104 जननी एक्सप्रेस सेवा, ममता एक्सप्रेस, 104 चिकित्सा परामर्ष सेवा एवं कॉल सेंटर्स जिनका संचालन सेवा प्रदाताओं के माध्यम से किया जा रहा है, उनके समस्त कार्यालय, कर्मचारियों तथा उनके कार्यकलापों से संबंधित सेवाओं को 19 मार्च 2025 से आगामी 6 माह के लिए अत्यावष्यक सेवा घोषित किया है। इस समयावधि में हड़ताल किए जाने को प्रतिषेध किया गया है।
40वां निःशुल्क पंचकर्म आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 24 मार्च से
उदयपुर, 21 मार्च। आयुर्वेद विभाग के राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में  24 मार्च से 28 मार्च तक का आयोजित होगा। शिविर प्रभारी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि शिविर का शुभारंभ नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश एवं उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग उदयपुर डॉ राजीव भट्ट करेंगे। शिविर के अंतिम दिन 28 मार्च को विशेष अग्निकर्म चिकित्सा शिविर भी आयोजित होगा, जिसमें सभी प्रकार के जटिल रोगों का उपचार किया जाएगा। शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2  बजे तक रहेगा।
पंचकर्म शिविर में अन्य कर्म कटिबस्ती, जानुबस्ती, शिरोधारा, ग्रीवाबस्ती, उद्वर्तन जैसी चिकित्सा विधियों के माध्यम से जोड़ों का दर्द, साइटिका, स्पॉन्डिलाइटिस, माइग्रेन, एविएन रोग, और मांसपेशियों के दर्द का प्रभावी उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले 39 शिविरों में हजारों रोगियों को लाभ मिला है और यह शिविर आयुर्वेद के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। शिविर के अंतिम दिन 28 मार्च को विशेष रूप से अग्निकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें अग्निकर्म विशेषज्ञ डॉ. वीरेंद्र सिंह हाड़ा सेवाएं दे। इस षिविर में सभी प्रकार के जोड़ों एवं हड्डियों के दर्द, स्लिप डिस्क, कमर एवं गर्दन का अकड़न, तंत्रिका तंत्र विकार, सुन्नता या झनझनाहट चर्म रोग, माइग्रेन, पुराने सिरदर्द मोटापा, पाचन संबंधी समस्याएं आदि रोगों से राहत मिलेगी।

सहकारिता राज्यमंत्री 22 को उदयपुर आकर डूंगला जाएंगे
उदयपुर, 21 मार्च। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री गौतम दक शनिवार 22 मार्च को दोपहर 2 बजे सड़क मार्ग से उदयपुर आएंगे। वे यहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर अपराह्न 3 बजे चित्तौड़गढ़ के डूंगला के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश 22 को उदयपुर में
उदयपुर, 21 मार्च। इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री अरुण भंसाली शनिवार 22 मार्च को शाम 7.30 बजे वायुयान से उदयपुर आएंगे। वे रात्रि विश्राम उदयपुर में करने के पश्चात रविवार 23 मार्च को सुबह 8 बजे सड़क मार्ग से जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

जिला परिषद की विशेष साधारण सभा 27 को
उदयपुर, 21 मार्च। जिला परिषद की विशेष साधारण सभा बैठक 27 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे जिला प्रमुख श्रीमती ममता कुंवर की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिया डाबी ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा पंचायतीराज विभाग के शासन सचिव के आदेषों की अनुपालना में प्रस्तावित विषेष साधारण सभा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना- चतुर्थ के लिए डीआरआरपी केन्डीडेट रोड एवं सीएनसीपीएल – काम्प्रेहेन्सिव न्यू कनेक्टिविटी प्रायोरिटी लिस्ट के प्रस्तावों का अनुमोदन किया जाएगा। इसके अलावा अध्यक्ष महोदया के आदेषानुसार अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की जाएगी।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!