जिला जिम्नास्टिक संघ के चुनाव निर्विरोध सम्पन्न, हिम्मत सिंह अध्यक्ष एवं डॉ. भरत सिंह सचिव मनोनीत

उदयपुर, 15 मार्च। जिला जिम्नास्टिक संघ के रविवार को निर्विरोध सम्पन्न हुए चुनाव में हिम्मत सिंह चौहान अध्यक्ष एवं डॉ. भरत सिंह भाटी सचिव मनोनीत किए।
चुनाव अधिकारी विक्रम सिंह चन्देल ने बताया कि रविवार को लोढ़ा कॉम्पलेक्स में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए जिसमें वर्ष 2026-30 के लिए अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान, सचिव डॉ. भरत सिंह भाटी, उपाध्यक्ष विनयदीप सिंह कुशवाह, डॉ. भरत सिंह राठौड़, संजय कोठारी, जगदीश जालानिया, कोषाध्यक्ष डॉ. डिम्पल सौलंकी, संयुक्त सचिव नरेन्द्र सिंह चौहान, लोकेन्द्र सिंह चूण्डावत, प्रकाश पटेल, निरंजन सिंह चम्पावत मनोनीत किए गए वहीं करणीपाल सिंह भाटी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, अनिल आचार्य, सुदर्शन सिंह भाटी, दिलीप प्रजापत, भंवर विजय सिंह, शक्तिराज सिंह राणावत, हरविन्दर सिंह को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। इस अवसर पर राज्य जिम्नास्टिक संघ के पर्यवेक्षक परमेश्वर प्रजापत, जिला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक मुकेश जैन, जिला क्रीड़ा परिषद के पर्यवेक्षक नरपत सिंह चूंडावत, जिला ओलम्पिक संघ के संरक्षक प्रमोद सामर एवं अध्यक्ष विनोद साहू, राज्य बास्केट बॉल संघ के सचिव देवेन्द्र सिंह शेखावत, जिला बास्केट बॉल संघ के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चूंडावत, पूर्व भारतीय जिम्नास्टिक संघ के सचिव कान सिंह राठौड़, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित व अन्तरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक निर्णायक डॉ. भागीरथ सिंह भाटी, जिला बास्केट बॉल संघ के सचिव जसवंत सिंह जैतावत आदि उपस्थित थे। समारोह में सभी अतिथियों एवं नव मनोनीत कार्यकारिणी को साफा पहनाकर एवं उपरणा ओढ़ाकर बहुमान किया गया। इस अवसर पर प्रमोद सामर ने कहा कि उदयपुर में खेल प्रतिभाओं निखारने के लिए सभी खेल संघ आपस में एक-दूसरे को पूरा सहयोग कर रहे है इसी का परिणाम है कि आज कई प्रतिभाएं आगे बढ़ी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिला जिम्नास्टिक संघ के तत्वावधान में होने वाले आयोजनों में उनका सहयोग सदैव रहेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!