निर्वाचन प्रक्रिया अतिसंवेदनशील, एक प्रतिशत भी गलती की गुजाइंश नहीं रखेंः जिला निर्वाचन अधिकारी

विधानसभा आम चुनाव-2023
हर अवांछनीय गतिविधि पर रखें नजरः जिला पुलिस अधीक्षक
रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी व सेक्टर पुलिस अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण

उदयपुर, 22 सितंबर। आगामी विधानसभा आम चुनाव-2023 के मद्देनजर रिटर्निंग अधिकारियों, सेक्टर अधिकारियों तथा सेक्टर पुलिस अधिकारियों का द्वितीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित हुआ।
प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया अति संवेदनशील कार्य है। इसमें एक प्रतिशत भी गलती की गुंजाईश नहीं है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का अच्छी तरह से अध्ययन कर उनके अनुरूप ही कार्य करें। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में सेक्टर ऑफिसर की भूमिका, चुनाव व्यय पर्यवेक्षक, आचार संहिता की पालना आदि को लेकर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने भयग्रस्त क्षेत्रों की पहचान करने के बारे में बताया। साथ ही सभी सेक्टर ऑफिसर्स को अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक जितेंद्र ओझा ने वल्रेब्लिटी मेपिंग, कानून व्यवस्था, सेक्टर ऑफिसर के कर्तव्य, आचार संहिता आदि के बारे में जानकारी दी। एडीएम प्रशासन शैलेषण सुराणा ओर एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी ने भी मार्गदर्शन दिया।
राज्य स्तरीय मास्टरट्रेनर और प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सहायक प्रभारी डॉ महामायाप्रसाद चौबीसा ने पोल प्रोसेस की नवीनतम तकनीक की जानकारी दी। साथ ही मॉक पोल, एक्चुअल पोल, ईवीएम सिलिंग की व्यावहारिक जानकारी, होम वोटिंग, पीठासीन अधिकारी की रिपोर्ट के भागों और काउंटर पर जमा होने वाले अलग-अलग सूचनाओं के लिफाफो के बारे में विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, सेक्टर पुलिस अधिकारी आदि मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!