-सनातन को नुकसान पहुंचाने वाले गरबा मंडलों पर कार्रवाई हो: आकाश बागडी
उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्टीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने गरबा कार्यक्रमों में फूहडता को लेकर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर आक्रोश जताया है। इसको लेकर मंगलवार 30 सितंबर को कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
श्री बागडी ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि संगठन जिला कलेक्टर व एएसपी को दो बार ज्ञापन देकर गरबा कार्यक्रमों में फूहडता, अश्लीलता भरे गाने बंद करवाने, गरबा में आने वाले हर व्यक्ति का आधार कार्ड चौक करवाने के लिए पाबंद करने तथा समय पर गरबा कार्यक्रम बंद करने के लिए गरबा मंडलों को पाबंद करने का आग्रह कर चुका है। इसके बावजूद गंभीरता से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर भक्तों में भी आक्रोश है। कुछ लोग जान बूझकर संस्कृति के खिलाफ काम करके सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बागडी ने कहा कि कुछ गरबा मंडल रात 2 बजे तक गरबा आयोजन कर रहे हैं। बागडी ने प्रशासन से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में मंगलवार को संगठन की ओर से ज्ञापन भी दिया जाएगा।
गरबा कार्यक्रमों में फूहडता को लेकर एकलिंगनाथ सेवा संगठन 30 को कलेक्टर को देगा ज्ञापन
