परम्परागत रूप से सुसज्जित होगी ध्वजा
उदयपुर। रानी रोड़ स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में स्वर्ण कलश एवं ध्वजादंड स्थापना का बारहवां पाटोत्सव शनिवार 22 अप्रेल 2023 वैशाख सुदी तृतीया (आखा तीज) को विविध पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया जाएगा। इसके तहत् ध्वजारोहण, सहस्त्रधारा जलाभिषेक एवं विशेष शिवपूजा अनुष्ठान आयोजित होंगे।
सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि इस बार अठारह फीट एक इंच लम्बी व सवा तीन फीट चैड़ी ध्वजा सूर्य,चन्द्रमा, तारों से परम्परागत रूप से सुसज्जित होगी।
प्रन्यास सचिव एडवोकेट चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर प्राचीन शिवधाम श्रीमहाकालेश्वर मंदिर में अभिजित मुर्हूत 12.15 बजे मंदिर के शिखर पर स्थित स्वर्ण कलश पर ध्वजादंड पर निष्णात पंडितों के वेद पाठ के साथ ध्वजारोहण होगा। इसके पूर्व प्रातः 10ः00 बजे वेदपाठी पंडितो के द्वारा अभिषेकात्मक लघुरूद्र पाठ व हवन के साथ पवित्र एकादश नदियों के जल से भगवान श्रीमहाकालेश्वर का अभिषेक किया जाएगा।
ध्वजारोहण के दौरान मंदिर प्रांगण में आयोजित हवन में शिवमंत्रों के साथ आहूतियां दी जाएगी। जिन्हें प्रन्यास उपाध्यक्ष महिम दशोरा, पंडित मनोज शर्मा, हरीश नागदा, हरीश शर्मा द्वारा किया जाएगा एवं इसके पश्चात् आशुतोष भगवान महाकालेश्वर की 108 दीपकों से महाआरती की जाएगी।
इस संबंध में तैयारी हेतु आवश्यक बैठक महाकालेश्वर मंदिर में प्रांगण में आज दिनांक 19.4.2023 को रखी गई। प्रन्यास पदाधिकारियों को कार्यक्रम सबंधित समस्त जिम्मेदारी सौंप दी है।
विशाल रक्तदान शिविर 22 को
सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर आज दिनांक 19 अप्रेल को प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच के सानिध्य बैठक आहुत की। बैठक में आगामी 22 अप्रेल 2023 आखातीज के पावन पर्व पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन पर विस्तृत चर्चा की।
सचिव दाधीच ने बताया कि आखातीज के पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में महारूद्र मण्डल द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मेवाड क्षत्रीय महासभा, मैढ क्षत्रीय स्वर्णकार सेवा समिति, श्री महाकालेश्वर अन्न क्षेत्र यज्ञ सेवा समिति, श्री मंशापूर्ण मित्रमण्डल, भारत तिब्बत समन्वय संघ उदयपुर व सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विशाल रक्तदान शिविर के संयोजक राजेश सोनी बताया कि रक्तदान की समस्त तैयारियों पूर्ण कर ली गई है। रक्तदान महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण में स्थित रूद्राक्ष भवन में किया जाएगा जहा 8 बैड की व्यवस्था की गई है उन्हानें बताया कि इस शिविर में मैढ़ क्षत्रीय स्वर्णकार समिति के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिविर का विशाल रूप देने में तत्पर है उन्होने बताया कि इस शिविर में रक्तवीरों द्वारा 151 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में मुख्य रूप से के.जी.पालीवाल, द्रुपद चैहान, गिरिराज सोनी, गोपेश सिंह परिहार, विनोद कुमार शर्मा, अमृत भगोरा, देवेन्द्र पाल चैहान, दिनेश मेहता, सुरेन्द्र मेहता आदि को उक्त शिविर की जिम्मेदारी सौेपी गई।
