उदयपुर 11 फरवरी
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर की ओर से जिले के बडगांव ब्लॉक स्थित पीएमश्री राउमावि सुखेर की शैक्षिक, सह शैक्षिक एवं भौतिक स्थितियों के साथ ही नवाचार और उत्कृष्ट विद्याालय संचालन के अवलोकन हेतु दिल्ली सरकार के ब्लॉक स्तरीय शिक्षा अधिकारियों का 25 सदस्यीय दल आज बुधवार को विद्यालय पहुंचा।
इस एक्सपोजर विजिट का नेतृत्व विमलेश यादव कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा उदयपुर एवं डॉ० अंजु गौड जिला शिक्षा अधिकारी नईदिल्ली एवं टीम द्वारा किया गया।
विद्यालय में शैक्षिणक व भौतिक उपलब्धियों की जानकारी हेतु बाल वाटिका से लेकर कक्षा-कक्ष का अवलोकन किया गया।
इस दौरान विद्यालय के पुस्तकालय कक्ष, विज्ञान कक्ष, खेल कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, एमडीएम, एस एम सी , एस डी एम सी विद्यालय में स्थित शौचालय, खेल मैदान आदि का अवलोकन किया गया । सभी संचालित गतिविधिया की सराहना की गई साथ ही शिक्षाविदो द्वारा सभी योजनाओ व दस्तावेजों का गहन निरीक्षण कर संतोष प्रकट किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती माया जाटव व जिला शिक्षा अधिकारी नई दिल्ली डॉ अजु गौड में आपसी शैक्षिक उन्नयन हेतु विस्तृत चर्चा की गई व नवाचार से विद्यालय के छात्र/छात्राओ को भविष्य मे लागु करने का सतत, प्रयास हेतु दृढता जाहिर कि गई।इस अवसर पर भामाशाहो द्वारा किये गये विकास कार्यों की भी सराहना की गई।
इससे पूर्व प्रतिनिधि मंडल में शामिल सदस्यों का मेवाडी पाग, तिलक, उपरना द्वारा स्वागत किया गया ।
