एसी, ओआरएस, आइस पैक है उपलब्ध:
– जुगल कलाल
डूंगरपुर। 25 मई, (ब्यूरो) नौ तपा की शुरुआत के साथ आमजन लू से परेशान है। डूंगरपुर का तापमान 46 डिग्री पार कर चूका है। ऐसे में लू से बचाव के लिए को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। तेज गर्मी व लू से पीड़ित मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 20 बेड का लू वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में गर्मी से पीड़ित मरीजों के लिए एसी के अलावा ओआरएस के पैकेट, आइस पैक व अन्य जरूरी उपलब्ध हैं। अगर किसी मरीज को लू लग जाती है तो उसे वार्ड में भर्ती कर उपचार की सुविधा दी जाएगी। अभी इस वार्ड में 8 मरीज भर्ती है। मेडीकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ महेंद्र डोमार ने बताया कि, अभी 20 बेड वार्ड तैयार किया गया। वार्ड में 80 बेड की क्षमता है। जरूरत पड़ने पर 80 बेड को चालू कर दिया जायेगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
लू लगने के लक्षण
– तेज बुखार होना, उल्टी लगना।
– शरीर में पानी की कमी होना।
– जीभ सूखी होना, त्वचा पर झुर्री पड़ना।
– ब्लड प्रेशर कम हो जाना।
– बेहोशी छा जाना।
बचाव
– दोपहर 12 से तीन बजे के बीच तेज धूप में बाहर न निकले।
– सिर पर कपड़ा व टोपी लगाएं।
– पूरी बाजू के शरीर को ज्यादा ढकने वाले सूती कपड़े पहने।
– धूप में निकलते समय पानी की बोतल साथ में रखे और बार-बार पानी पीते रहे।
– छाछ, शिकंजी आदि तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।
– तली भुनी व मसालेदार खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचे।
– कोई समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से उपचार कराएं।
वर्जन – तैयारी पूरी है, जरूरत पड़ने पर बढ़ाए जाएंगे बेड –20 बेड का लू वार्ड बनाया गया है। वार्ड पूरा एसी के अलावा ओआरएस के पैकेट, आइस पैक व अन्य जरूरी उपलब्ध हैं। अभी 8 मरीज भर्ती है। आगामी दिनों ज्यादा बेड की जरूरत पड़ी तो इसकी भी पूरी तैयारी कर ली गई है और 80 बेड की व्यवस्था है।
