ब्रेक फैल होने से बेकाबू कंटेनर ने मारी कई वाहनों को टक्कर, दस लोग घायल

उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू हुए कंटेनर ने आधा दर्जन वाहनों को चपेट में ले लिया। जिसमें 10 लोग घायल हो गए।
हादसा शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे नेशनल हाईवे-48 पर खेरवाड़ा कस्बे की है। सभी घायलों को खेरवाड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। खेरवाड़ा थानाधिकारी दिलीप सिंह झाला ने बताया कि अहमदाबाद मार्ग की ओर से आ रहे कंटेनर के ब्रेक फैल हो गए थे। इसका पता उसके चालक समदड़ी—सलूम्बर निवासी ईश्वर पुत्र गमीरलाल मीणा को उस समय लगा, जब वह खेरवाड़ा से पहले राणी रोड वाले कट पर कंटेनर को टर्न कर रहा था। ब्रेक फैल होने से कंटेनर बेकाबू हो गया था। कंटेनर ने पहले एक जीप और बाद में ईको कार को टक्कर मारी। जिसके बाद अन्य तीन—चार वाहनों से टकराने के बाद कंटेनर रूका। इस हादसे में दस लोगों को चोटें आईं और घटनास्थल पर अफरा—तफरी का माहौल बन गया था। हाई वे पर इस हादसे की वजह से जाम लग गया था। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन के जरिए हटवाया गया। इस प्रक्रिया में दो घंटे लग गए और तब तक उदयपुर—अहमदाबाद मार्ग अवरूद्ध रहा। हालांकि पुलिस ने वैकल्पिक रास्ते से छोटे वाहनों को निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कंटेनर चालक को हिरासत में लिया है। चालक ने पुलिस को बताया कि जब कंटेनर के ब्रेक फैल हो गए थे तो उसने हॉर्न बजाकर लोगों को साइड से हटने का संकेत दिया था। इधर, खेरवाड़ा वासियों का कहना है कि उन्हेांने कस्बे में एलिवेटेड रोड बनाए जाने की मांग की है ताकि उदयपुर और अहमदाबाद की ओर जाने वाले वाहन सीधे जा सकें। इस संबंध में उन्होंने प्रशासन के माध्यम से केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!