फतहनगर में बूंदाबांदी ने किया मौसम खुशनुमा

फतहनगर। शनिवार की शाम फतहनगर में बूंदाबांदी ने मौसम खुशनुमा कर दिया। दिन में गर्मी रही तथा लोग इससे परेशान रहे। शाम होते-होते आसमान में बादल छाए तथा हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गयी जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। किसान इन दिनों खेतों की जुताई करके बारिश के इंतजार में बैठे हैं। नगर के लोग भी भरपूर बारिश का इंतजार कर रहे हैं। नगर के आस पास के जलाशय पूरी तरह से रीते पड़े हैं जिससे नगरवासी भीषण जल संकट का सामना कर रहे हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!