दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि धानक्या में डॉ. विप्लवी सम्मानित

जयपुर, 25 सितंबर। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति समारोह समिति, जयपुर द्वारा 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि “धानक्या” में आयोजित समारोह में दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन पर शोध की पीएचडी कर ‘पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय’ पुस्तक का लेखन करने वाले, पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी को राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सम्मानित किया।
उक्त जानकारी देते हुए समिति के सचिव प्रतापभानु सिंह शेखावत ने बताया कि पं. उपाध्याय की 109वीं जयन्ती के अवसर पर डॉ. विप्लवी को  प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व साहित्य भेंट सम्मानित किया गया। शेखावत ने बताया कि डॉ. विप्लवी ने सुखाडिया विश्वविद्यालय उदयपुर से डॉ. बालूदान बारहठ के निर्देशन में ” पत्रकार के रुप में दीनदयाल उपाध्याय का व्यक्तित्व व कृतित्व : एक अध्ययन” विषय पर पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। इस अवसर पर “एकात्ममानववाद से एकात्ममानवदर्शन की विकास यात्रा” विषयक स्मृति व्याख्यान भी हुआ। शेखावत ने बताया कि समारोह के  मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख अनिल जैन , विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व सिविल लाइंस के विधायक गोपाल शर्मा थे, अध्यक्षता एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लि. जोधपुर के विजेन्द्र सिंह ने की। समारोह में समिति के अध्यक्ष प्रो. एम.एल.छीपा ने अतिथियों का स्वागत किया। समिति के सचिव प्रतापभानु सिंह शेखावत ने समिति की कार्ययोजना का वृत्त रखा। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षैत्रीय प्रचारक निम्बाराम, वरिष्ठ प्रचारक अनिल ओक, समिति के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व सांसद् रामचरण बोहरा, भाजपा जयपुर के शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित थे। संयोजन नीरज कुमावत ने किया।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!