उदयपुर, 12 अगस्त। राजकीय सरस्वती भवन सार्वजनिक मण्डल पुस्तकालय, गुलाबबाग में शनिवार को डॉ एस आर रंगनाथन जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ पी एस राजपूत रहे। विशिष्ट अतिथि राजकीय बालिका उमावि रेजीडेंन्सी की पुस्तकालयाध्यक्ष नयना उपाध्याय ने की। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना की। अमृतलाल जोशी ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि श्री राजपूत ने नवीन तकनीकी युग में पुरस्कालयों की प्रासंगिकता और चुनौतियां विषय पर विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि उपाध्याय ने डॉ रंगनाथन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी दी। संचालन सुनील कुमार ने किया। आभार पुस्तकालय अध्यक्ष कमलकुमार दक ने व्यक्त किया।
पुस्तकालय में मनाई डॉ एसआर रंगनाथन जयंती
