गोवा में मिनिएचर वर्कशॉप में प्रशिक्षण दे रहे उदयपुर के चित्रकार डॉ. शंकर शर्मा

उदयपुर, 12 जुलाई। कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार तथा पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में गोवा के संस्कृति भवन की आर्ट गैलरी में सात दिवसीय लघु चित्र कला प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शिविर में शहर के ख्यातनाम चित्रकार डॉ. शंकर शर्मा परंपरागत भारतीय चित्रकला का विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। 11 जुलाई को गोवा के कला एवं संस्कृति निदेशालय के निदेशक शगुन वेलिप एवं डॉ. शंकर शर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। यह शिविर 17 जुलाई तक चलेगा जिसमें डॉ. शर्मा भारतीय लघु चित्रण शैली की बारीकियां से गोवा के कला विद्यार्थियों को परिचित करवा रहे हैं।

मंत्री जोराराम रविवार को अल्प प्रवास पर उदयपुर में
उदयपुर, 12 जुलाई। प्रदेश के गोपालन, पशुपालन, डेयरी व देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत रविवार को अल्प प्रवास पर उदयपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुमावत सड़क मार्ग से सुमेरपुर से प्रातः 11 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। यहां हिमालय परिवार की ओर से सिंधु दर्शन यात्रियों के स्नेह मिलन कार्यक्रम में भाग लेकर 2 बजे सड़क मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

सावन के प्रथम सोमवार को बर्ड पार्क में प्रवेश निःशुल्क रहेगा
उदयपुर, 12 जुलाई। हरियालो राजस्थान के दृष्टिगत आमजन एवं बच्चों में वन, वन्यजीव एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से सावन माह के प्रथम सोमवार दिनांक 14 जुलाई को गुलाब बाग स्थित बर्ड पार्क में स्कूली बच्चों व स्थानीय नागरिकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा। यह जानकारी उप वन संरक्षक, वन्यजीव ने दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!