उदयपुर. राष्ट्रीय महाकाल सेना श्रीजी फौज नाथद्वारा ने गुरुवार को गणपति महोत्सव मनाया। गणपति महोत्सव में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए शाही लवाजमे के साथ श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा पहुंचे, जहां उनकी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर अगवानी की। । डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने श्रीगणेशजी की महाआरती कर मेवाड़ की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने कहा कि मेवाड़ का श्रीनाथजी और श्रीनाथजी की इस नगरी से प्राचीनकाल से गहरा नाता रहा है। नाथद्वारावासियों का अटूट स्नेह पाकर हर बार गौरवान्वित महसूस करते हैं।
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में श्रीगणेश की महाआरती कर सुख-समृद्धि की कामना की
