उदयपुर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकर बामणिया ने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश शर्मा को उदयपुर शहरी क्षेत्र में मौसमी बीमारियों की रोकथाम तथा मॉनिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
मंगलवार को जारी विभागीय आदेश में कहा गया कि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कैलाश शर्मा कोविड, स्वाइन फ्लू, मलेरिया, डेंगू, स्क्रब, टायफस जैसी मौसमी बीमारियों की मॉनिटरिंग तथा रोकथाम के लिए शहरी क्षेत्र में नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगी। मौसमी बीमारियों के पॉजीटिव रोगी पाए जाने पर वह सेक्टर प्रभारी से समन्वय कर बीमारी से रोकथाम को लेकर प्रभावी कार्रवाई, कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग कराए जाने को लेकर दिशा—निर्देश सहित रिपोर्टिंग का कार्य भी करेंगी।
डॉ. कैलाश उदयपुर शहर की नोडल अधिकारी नियुक्त
