उदयपुर. नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया। डॉ. जोशी की नामांकन रैली गोविंद चौक से शुरु हुई, जो पिंजरा की घाटी, मंदिर परिक्रमा, चौपाटी, लाल बाजार, नया रोड, आईकॉनिक गेट होते हुए रिसाला चौक पहुंची। नामांकन रैली में नाथद्वारा वासियों ने जोशी का फूल माला, इकलाई और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। साथ ही विभिन्न व्यापारिक मंडलों ने जगह-जगह जोशी के स्वागत के लिए स्वागतद्वार भी लगाए। नगर पालिका के अलावा खमनोर, देलवाड़ा और रेलमगरा पंचायत समिति के विभिन्न गांवों से लोग नामांकन रैली में शामिल हुए। डॉ. जोशी ने 2:15 बजे तहसील कार्यालय में अपनी धर्मपत्नी हेमलता जोशी के साथ नामांकन भरा।
नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से डॉ. सीपी जोशी ने दाखिल किया नामांकन
