डॉ. सीपी जोशी ने रेलमंगरा पंचायत समिति में किया जनसंपर्क

रेलमंगरा में सुपर स्मेल्टर लगाकर हजारों रोजगार का होगा सृजन – जोशी
नाथद्वारा विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. सीपी जोशी ने शानिवार को रेलमंगरा पंचायत समिति के ढीली का खेड़ा – बनेडिया खेड़ा, ढीली, बनेडिया, तुरकिया खेड़ा – पावटिया, पीपली डोडीयान, बीकानेर, फुकिया, चतराबा का खेड़ा, भामाखेड़ा, अरड़किया कॉलोनी, अरड़किया, बंजारा बस्ती ओड़ा आश्रम, हजारिया, ओड़ा भील बस्ती, सकरावास, मदारा, मोरा, सोपुरा, लक्ष्मीपुरा – आकोदिया खेड़ा, भाराई, सादड़ी, संतोषपरा, मेंणियां क्षेत्र के मतदाताओं से जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने ढोल-मंदाल, फूल-माला, इकलाई, साफे से डॉ. जोशी का स्वागत किया। डॉ. जोशी ने सभी क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित किया। डॉ. जोशी ने कहा कि नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के रेलमंगरा में दरीबा माइंस विश्व में चांदी का सबसे बड़ा क्षेत्र है। दरीबा में विश्व का सबसे बड़ा स्मेल्टर बनाने का सपना पूरा किया जाएगा जिससे नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। डॉ. जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर गृहलक्ष्मी गांरटी योजना में परिवार की महिला मुखिया को साल में 10000 रूपए मिलेगें। साथ ही 1 करोड़ परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेण्डर मिलेगा। डॉ. जोशी ने कहा कि चिरंजीवी योजना में 25 लाख रुपए तक इलाज की सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही 100 यूनिट फ्री बिजली सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा हैं।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!