डी पी एस की आलिया ने तैराकी में जीता कांस्य

उदयपुर। अंडर वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन इंडिया द्वारा महाराणा प्रताप खेलगाँव, उदयपुर में आयोजित की गई 7वी नेशनल फिनस्वीमिंग चैंपियनशिप-2024 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के तैराकों ने बहुत ही उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें आलिया सक्सेना ने 100 मीटर फ्री स्टाइल तथा 4 ग्100 मीटर बी एफ मिक्स रीले में कांस्य पदक जीता है। आलिया ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में भी भाग लिया था। इसमें तनुश सक्सेना, राधा झाँझड तथा मीराया राकेचा ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में खूब उत्साह से भाग लेकर सराहनीय प्रदर्शन किया।
प्राचार्य संजय नरवरिया ने तैराकी के कोच दीपक पंवार को छात्रों की उपलब्धि के लिए बधाई दी। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन गोंविद अग्रवाल एवं उपप्राचार्य राजेश धामाई ने विजेता तैराकों के साथ ही उनके अभिभावकों को बधाई दी।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!