डीपीएस, उदयपुर के विद्यार्थियों की यूरोपीय अन्वेषण पर पेरिस, ज्यूरिख, वेनिस और इटली की यात्रा पर रवाना

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में आज का दिन विशेष रहा जहाँ पर उत्साह के साथ अविस्मरणीय दिन की शुरूआत हुई। कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं के कुल 19 छात्र-छात्राओं ने विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका पायल पाहुजा एवं वरिष्ठ अध्यापक आनंद कानूनगो के मार्गदर्शन में ं पेरिस, ज्यूरिख, वेनिस और इटली देश के लिए 13 दिवसीय यूरोपीय अन्वेशण यात्रा पर आज शैक्षणिक यात्रा के लिए विद्यालय से रवाना हुए।
प्रसिद्ध कार्यशालाओं जिसमें लौवर की ऐतिहासिक संग्रहालय, ग्लास बनाने की तकनीक, फरारी संग्राहालय, स्विट्स फेक्ट्री, लिट्स चॉकलेट फेक्ट्री, स्विस फेक्ट्री में अनुभव लेने तथा भ्रमण का मौका मिलेगा।
विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने स्कूल यात्रा से पूर्व छात्रों को आवश्यक एवं मूल्यपरक दिशा निर्देश, आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान की। शाला प्रबंधन से शाला के प्रो. वाइस चेयरमेन गोंविद अग्रवाल ने बच्चों के सुखद एवं गुणवतापूर्ण शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएँ दी। महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, उदयपुर से मंगलवार सुबह प्रस्थान के लिए एकत्र हुए छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उत्साह की लहर थी। उड़ान से पहले प्रतिष्ठित स्थलों के सपनों और पेरिस में मिलने वाले आनंद के बारे में छात्र आपस में विचार विमर्श कर आंनदित थे। छात्रों के माता-पिता ने हवाई अड्डे पर विदेश यात्रा पर जा रहे अपने बच्चों के साथ तस्वीरें खींची और बच्चों के लिए सुखद यात्रा की कामना की।

एक सकारात्मक सोच बदल सकती है जीवन की दिशा-पवन दाणी
उदयपुर। युवा अनस्टॉपेबल संस्था, अहमदाबाद के संस्थापक पवन दाणी ने हैप्पी होम विद्यालय में कक्षा 10वीं से 12वीं के विद्याथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जीवन में कुछ श्रेष्ठ करने का एक मात्र विचार आपको जीवन में हर संकल्प में सिद्धि दिलवा सकता है। आपने छात्रों को कहा कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र यदि बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करता है तो उनकी संस्था हर संभव आर्थिक मदद कर आगे की पढ़ाई में सहयोग करेगी।
स्कॉलर्स मिशन फॉर लाइफ के अध्यक्ष कुन्दनमल भटेवरा ने छात्रों को अंगदान एवं नेत्रदान के प्रति जागरुक किया। संस्थापक जगदीश अरोड़ा ने संस्था का परिचय दिया एवं अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ. सुषमा अरोड़ा ने संस्था की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!