उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर को एजुकेशन टुडे द्वारा उत्तर भारत में “मोस्ट इफेक्टिव ब्लैंडेड लर्निंग मॉडल” श्रेणी के अंतर्गत बेस्ट स्कूल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। विद्यालय के लिए यह पुरस्कार प्रबंधन समिति के सदस्य दीपक अग्रवाल एवं श्रीमती अशिता अग्रवाल को कल मुंबई में आयोजित “महाराष्ट्र एजुकेटर सम्मिट एंड अवार्ड-2025” के भव्य समारोह में प्रदान किया गया।
प्राचार्य संजय नरवरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस पुरस्कार के लिए संपूर्ण उत्तर भारत से 12000 से अधिक शिक्षण संस्थानों की प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई थीं, जिसमें से मात्र 300 संस्थाओं का चयन किया गया। यह अत्यंत गर्व की बात है कि इसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल को संपूर्ण प्रदेश में विशेष स्थान पर चुना गया और यह सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार विद्यालय को नवाचार, शैक्षणिक उत्कृश्ठता, श्रेश्ठ विद्यालय प्रबंधन तथा स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने हेतु दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर को इस वर्श प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि एजुकेशन टुडे के फरवरी माह के प्रतिष्ठित संस्करण ”एजुकेशन टाइटंस : द मेवरिक्स ऑफ एजूकेशन“ में शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान हेतु दीपक अग्रवाल का लेख भी प्रकाशित हुआ है। विद्यालय की इस गौरवमयी उपलब्धि हेतु प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल ने विद्यालय की पूरी टीम, समस्त अभिभावक एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँं प्रदान की हैं।
एज्युकेशन टुडे के द्वारा डीपीएस, उदयपुर को मिला बेस्ट स्कूल का सम्मान
