बुरा न मानो होली है का खुल्लम खुल्ला महा एपिसोड विमोचित

उदयपुर। रंगों के महापर्व होली पर पत्रकारों के लिए वरिष्ठ पत्रकार भूपेंद्र कुमार चौबीसा द्वारा लिखा गया बुरा ना मानो होली है का विशेष खुल्लम-खुल्ला का महा एपिसोड का विमोचन रविवार को होली पर्व पर लेक सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष कपिल श्रीमाली, वरिष्ठ पत्रकार डॉ तुक्तक भानावत एवं लेखक भूपेंद्र कुमार चौबीसा द्वारा किया गया किया।
क्लब अध्यक्ष कपिल श्रीमाली ने कहा कि चौबीसा पिछले कई सालों से होली महापर्व पर शहर के पत्रकारों पर हास्य व्यंग्य लिखते हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी इन्होंने सभी पत्रकारों पर हास्य व्यंग्य करते हुए शब्दों के माध्यम से बुरा ना मानो होली है के अवसर पर हंसी ठिठोली की है। इस कार्य में चौबीसा कड़ी मेहनत से हर पत्रकार के व्यक्तित्व को छूते हुए ऐसे शब्दबाण छोड़ते हैं कि पढ़ने वालों के अनायास ही हंसी के फव्वारे छूट जाते हैं। चौबीसा का यह खुल्लम-खुल्ला महा एपिसोड काफी लोकप्रिय है।
वरिष्ठ पत्रकार डॉ तुक्तक भानावत ने कहा कि होली पर हास्य व्यंग्य की यह परंपरा बहुत प्राचीन है। चौबीसा ने कई सालो से इस परंपरा को आज भी जीवित रखा है, यह बड़ी बात हैं। आज मोबाइल के इस युग में हर व्यक्ति दिन रात मोबाइल देखने में ही लगा रहता है। ऐसे में इस तरह की हास्य व्यंग्य की खुल्लम खुल्ला टिप्पणियां लिखकर लोगों को हंसाना आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ाता है। इस अवसर पर अल्पेश लौढा राजेंद्र पालीवाल एवं देवीलाल मीणा उपस्थित थे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!