भक्तों ने लडडू गोपाल को झुलाया झुले में, दिनभर रही भक्तों की भीड़
उदयपुर 01 अगस्त / गणेश नगर स्थित कालका माता मंदिर में डोल महोत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी देवेन्द्र गौड़ ने बताया कि माता जी का विशेष श्रृंगार कर पूरे मंदिर को फूल, पत्तियों से सजाया गया। पूरे मंदिर परिसर में लाईट लगाई गई। पूरे मंदिर परिसर मंे पानी भरा कर उसमेे फव्वारे लगा महादेव का अभिषेक किया गया। लड्डू गोपाल को झुले में बैठाया गया। देर रात तक भक्तों की भीड रही। भक्तों ने लडडू गोपाल को झुलाया। मंदिर में आने वाले भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया व शाम को महाआरती की गई। महिला मंडल के सदस्यों द्वारा रात्रि जागरण में माता रानी के गीत गाये गये।
