5 लाख से अधिक का डोडाचूरा बरामद, क्रेटा कार जब्त, एक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ। डीएसटी व बेंगू थाना पुलिस ने बेंगू थानांतर्गत नाकाबंदी के दौरान गुरुवार रात अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए  लगभग 25 लाख रुपये से अधिक कीमत का 183.590 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित क्रेटा कार  को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि डीएसटी को सूचना मिली कि बेंगू थानांतर्गत क्रेटा कार में अवैध डोडा चूरा का परिवहन किया जा रहा है, जो बलवंत नगर तिराहे की तरफ आने वाली है। जिला विशेष टीम ने उक्त सूचना से थानाधिकारी बेंगू चन्द्रशेखर किलानिया को करवाया।  थानाधिकारी ने जाप्ते सहित बलवंत नगर तिराहे पर पहुंच नाकाबंदी की। बलवंत नगर गांव की तरफ से आती कार दिखाई दी जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे जो पुलिस को  देखकर नाकाबंदी तोड़कर कार को हाईवे रोड पर कोटा की तरफ लेकर भागे। पुलिस टीम ने लगातार पीछा किया। हाईवे रोड पर गोरला के पास कार का टायर पंचर होने के बाद भागने का प्रयास किया, किन्तु पुलिस ने चालक के साथी भीलवाड़ा जिले के जित्यास का नोहरा निवासी अम्बा लाल पुत्र मथुरा लाल जाट को  पकड़ लिया। चालक अन्धेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस पूछताछ में चालक के साथी ने बताया कि भागने वाला चालक उसी के गांव का गोविंद पुत्र लक्ष्मण जाट था। गाड़ी में 10 कट्टों में 183.590 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा मिला।   अवैध डोडा चूरा व  कार को जब्त कर आरोपी अम्बा लाल को गिरफ्तार कर लिया तथा भागने वाले चालक गोविंद को भी नामजद कर लिया।   कार्यवाही में जिला विशेष टीम के हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल अजय का विशेष योगदान रहा।
कार्यवाही करने वाली टीम डीएसटी (मुख्य टीम) प्रभारी गोरधन सिंह भाटी पुलिस निरीक्षक, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल चंद्रकरण सिंह, राजदीप सिंह, अजय, दुर्गाराम व दिनेश। पुलिस थाना बेंगू (सहायक टीम) चन्द्रशेखर पुलिस निरीक्षक, हमेर लाल उ.नि., हेड कांस्टेबल हिम्मत सिंह,  कांस्टेबल हरिओम , धर्मेंद्र व चालक कांस्टेबल हंसराज।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!