चिकित्सक साहित्यकार डॉ. गोपाल ‘राजगोपाल’ का कोटा में सम्मान

उदयपुर, 20 अगस्त (ब्यूरो): कोटा की चम्बल साहित्य समिति द्वारा उदयपुर के चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ. गोपाल राजगोपाल को ‘आईना श्री सम्मान’ से नवाजा गया। डॉ. राजगोपाल को यह सम्मान ग़ज़ल, बाल साहित्य, राजस्थानी भाषा साहित्य व चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है। आर.एन.टी. मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ आचार्य तथा महाविद्यालय के राजभाषा संपर्क अधिकारी डॉ. राजगोपाल को सम्मान स्वरुप प्रशस्ति-पत्र, उपरणा, नारियल एवं पुरस्कार राशि प्रदान की गयी। कोरोना काल में प्रकाशित हुई ‘अथः श्री कोरोना कथा’ पुस्तक को चिकित्सा एवं साहित्य जगत में काफी सराहना मिली थी। आर.एन.टी. के साहित्यिक मंच ‘रवीन्द्र स्पंदन’ के संस्थापक रहे डॉ. राजगोपाल की हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं में आठ पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!